जागृति पार्क मे हैप्पी डेस विद्यालय का वार्षिक उत्सव का भव्य गरिमा मय आयोजन संपन्न

कटनी।जागृति पार्क मे हैप्पी डेस विद्यालय का वार्षिक उत्सव का भव्य गरिमा मय आयोजन संपन्न हैप्पी डेस विद्यालय में विगत दिवस को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीतांबर टोपनानी विशिष्ट अतिथि संजय दुबे T.I माधव नगर थाना एव राजू माखीजा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नृत्य, संगीत, एवम देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक आनंद टंडन जी एंव प्रधानाचार्य मती विनीता टंडन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए शिक्षकों एव अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में अभिभावकगण, शिक्षकगण एंव गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)