विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग हुआ आयोजित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

कटनी – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए अभ्यास वर्ग विगत दिवस रविवार को केडीसी कॉलेज कटनी में संपन्न हुआ वर्ग के आरंभ में सर्व प्रथम श्री राम दरबार के चित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया अभ्यास वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोने ने सत्संग का प्रकटीकरण और संगठन के विस्तार के लिए हिंदू समाज को अधिक से अधिक जोड़ने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में जब तक प्रशिक्षित समाज नहीं होगा तब तक आगे के कार्य में कठिनाई आएगी
जिला मंत्री राहुल दुबे ने अपने संबोधन में आचार पद्धति और संगठन का गांव गांव में विस्तार हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया श्री दुबे ने वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि
जहाँ संगठन के युवाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से तैयार किया जाता है, ताकि वे “सेवा, सुरक्षा और संस्कार” के अपने ध्येय के तहत राष्ट्र और धर्म के कार्यों में सक्रिय रह सकें, इस अभ्यास वर्ग से आत्मरक्षा, अनुशासन और हिंदू संस्कृति की रक्षा करने के लिए हमें प्रेरणा मिलती है
अभ्यास वर्ग में इस दौरान जिला पद अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खंड प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)