*आजाद हिन्द फौज के संस्थापक वीर जांबाज सपूत सुभाषचंद्र बोस इण्डिया फारवर्ड ब्लाॅक मध्यप्रदेश की कोर कमेटी में कटनी जिले से शामिल हुई समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को कोर कमेटी की सचिव बनी*

कटनी।ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी क्रांति की बैठक सतना कार्यालय संत नगर बगहा मे रेल्वे अधिकारी बहन शारदा त्रिपाठी के निजनिवास पर आहूत हुई उक्त आयोजित कार्यक्रम मे बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म शताब्दी को वृहत स्तर पर मनाने और उनकी प्रतिमा विभिन्न जिलो पर स्थापित किए जाने और उनके सपने साकार करने बैठक आहूत की गई कार्यक्रम प्रारंभ मे सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक मध्यप्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह करचुली की अध्यक्षता मे प्रारंभ की गई उक्त बैठक मे पूर्व की गठित प्रदेशकारिणी पदाधिकारीगण की निष्कर्षता को देखते हुए उसे भंग करते हुए राष्ट्रीय सचिव अमरीश सिंह जी के निर्देशानुसार और सभी सम्मानित पदाधिकारीगणों की सर्वसम्मत से नई कोर कमेटी गठित हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह करचुली महासचिव वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता एंव आजाद हिन्द फौज संगठन के मुख्य सूत्रधार वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता अरूण प्रताप सिंह उपाध्यक्ष वरिष्ठ दादा सुखनंदन सिंह गहरवार उपाध्यक्ष ,वरिष्ठ मातृशक्ति बहन सलमा सौदागर एंव श्रीमति शारदा त्रिपाठी कोषाध्यक्ष और कटनी जिले से शामिल हुई समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को सचिव के पद पर नियुक्ति की तत्पश्चात बैठक मे सभी ने प्राथमिक सदस्यता संगठन पर विशेष चर्चा और सदस्यता ली और अन्य जिलो पर बनाने कहा कि.आजाद हिन्द फौज के संस्थापक वीर जांबाज सपूत सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा विभिन्न जिलो में स्थापित किए जानी चाहिए और विंध्य प्रदेश पुनः निर्माण पर जोर दिया गया और संगठन को मजबूत बनाने लोगो को जागरूक करे ताकि हम आप सब मिलकर आजाद हिन्द फौज के मुख्य संस्थापक वीर जांबाज सपूत सुभाषचंद्र बोस जी के सपने साकार कर उनके बताए मार्ग पर नयी युवा पीढ़ी को तैयार करे इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि.आजाद हिन्द फौज के सेनानायक सुभाषचंद्र बोस जी की कटनी जिले मे प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु प्रचार प्रसार कर भावी युवा पीढ़ी और ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन जनसंपर्क जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को प्रेरित करेंगे कार्यक्रम मे विशेष सराहनीय सहयोग सचिन तिवारी, राजकुमार कोल,गफ्फार खान,राघवेन्द्र सिंह,मेजर भारत सिंगर,राजेश शर्मा,सुनील कुमार नामदेव,गंगाराम साहू,सुधाकर प्रसाद गौतम,राहुल सिंह,राकेश सिंह बघेल,सूरज सिंह परिहार सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थित मे आयोजित ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक मध्यप्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई कार्यक्रम के अंत मे सभी ने हँसी खुशी भोजन का आनंद लिया..।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)