ग्राम जूहला में जरूरत मंद वृद्ध महिलाओं को कम्बल एवं वस्त्र वितरण

कटनी।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा के द्वारा ग्राम जूहला में जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल बच्चों को गर्म कपड़े टोपे मोजे साड़ी इत्यादि शीतलहर से बचाव के लिए गांव जाकर दिए। बच्चों को बिस्कुट, चिप्स के पैकेट का वितरण किया , कुछ बीमार और वृद्ध महिलाएं जो आने में असमर्थ थीं उनके घर जाकर उनको सामान दिया ,उनकी समस्याएं देख कर और सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए उन्हें सांत्वना देते हुए पुनः उन्हें मदद पहुंचाने की दिलासा दी । बीमार और असहाय महिलाओं ने बहुत आशा भरी निगाहों से देखते हुए बहुत आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संपादन सुश्री मीरा भार्गव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया । विशेष सहयोग एवं उपस्थिति श्रीमती ममता गर्ग , सुशीला शर्मा , माया तिवारी ,राजुल मिश्रा ,मनीषा पांडे, रिचा बाजपेई शांति शर्मा ,मिती भार्गव ,डॉ लक्ष्मी द्विवेदी ,शशी दुबे ,गायत्री त्रिवेदी ,नीरू बाजपेई ,आरती चौबे ,मनोरमा पाठक ,रीता दुबे ,संजय शर्मा एवं लता खरे जी का रहा ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)