कटनी।सतगुरु पर्व उस दिव्य करुणा का उत्सव है, जहाँ जीवनमुक्त सतगुरु काल-कर्म-माया के अथाह भवसागर से जीव को उबारकर अमरा पद प्रदान करते हैं। उनकी शरण, लीला दर्शन, अमृत वचन और निष्काम सेवा में ही आत्मा का शाश्वत कल्याण और परम गति निहित है। आज हर कोई स्थिर सुख आत्मिक आनंद की खोज में भटक रहा है, पर सत्य तो यह है कि वह हमारे अन्तर घट में ही है, तो प्रश्न आता है कि फिर यह हमें प्राप्त क्यों नहीं होता? क्योंकि हमारी आत्मिक चेतना सोई है, बेशक बाहरी आँखें भली चंगी हो, पर आत्मिक चक्षु का तो पता ही नहीं।
जब हम प्रत्यक्ष जीवनमुक्त सतगुरु की शरण में आते हैं, तो आन्तरिक चेतना उनके दिव्य मार्गदर्शन, उनकी कृपा दृष्टि से जाग उठती है अनवरत अविरल सुख हमें प्राप्त हो पाता है।
हरे माधव सतगुरु पर्व पर उपस्थित होकर यह दिव्य अनुभव स्वत: करें जी,
*हरे माधव क्रीड़ा शक्ति* (गेम जोन) में आपके लिए विशेष रूप से अनेक रोमांचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया है। प्रत्येक खेल में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि जीवन को सुखमय और सार्थक बनाने के गहरे संदेश भी समाहित हैं।
क्रीड़ा शक्ति गेम ज़ोन का भव्य शुभारंभ 12 जनवरी 2026, सायंकाल 06:00 बजे, सतगुरु श्री पावन हस्तों द्वारा संपन्न होगा।जिसका आनंद 12 से 16 जनवरी तक ले सकते हैं ।
हरे माधव सतगुरु पर्व पर
अद्भुत आनन्द से परिपूर्ण इस अलौकिक अनुभव के साक्षी आप भी बन सकते हैं, हरेमाधव सतगुरु पर्व पर। कई सारे मनोरंजक खेल आप के लिए हरेमाधव क्रीड़ा निकुंज: (गेम ज़ोन) में आयोजित होंगे, हर खेल में मनोरंजन के साथ साथ जीवन को सरल, मंगलमय बनाने वास्ते गूढ संदेश भी छिपे हैं एवं हरेमाधव स्नेह भोजनम् (कैंटीन) जिसमें विभिन्न प्रांतों के सात्विक स्वादिष्ट व्यंजन आप सभी के लिए उपलब्ध होंगे, इन सात्विक व्यंजनों में स्वाद के साथ–साथ सतगुरु मेहर का अमृत तत्व भी भरा–भरपूर है, जो इस भोजन को प्रसाद, अमृत तुल्य कर देता है। गेमजोन एवं कैंटीन का शुभारंभ 12 जनवरी 2026 सायं 06 बजे सतगुरु श्री कर कमलों द्वारा होगा।
इसके साथ साथ हरेमाधव यथार्थ गुरुमत पथ (सोझी मेला) भी आप सभी के लिए आयोजित होगा, जहां आपके मन में चल रहे अनेक प्रश्नों का हल सहज एवं रोचक रूप में, झाकियों के माध्यम से प्राप्त होगा। जिसका शुभारंभ 13 जनवरी प्रातः 11 बजे सतगुरु श्री कर कमलों से होगा जी
जीवन में पूरण जीवनमुक्त सतगुरु का होना क्यों आवश्यक है?
क्या मुक्ति जी ते जी भी संभव है?
जीवन से दुख का अन्त कब होगा?
ऐसे अनेक प्रश्न क्या आपके भी मन अन्तर में है?
तो आइए ,,से,,*हरेमाधव सोझी मेला, “हरेमाधव यथार्थ गुरुमत पथ”* जहां आपको आपके मन में चल रहे अनेक प्रश्नों का उत्तर, अति सहज रोचक एवं मनमोहक झाकियों के माध्यम से प्राप्त होगा। यह एक अद्भुत अद्वितीय अनुभव है, जो अवश्य ही आपके हृदय पटल पर अंकित हो जाएगा।
गत वर्ष भक्तों के विशाल समूह को देखते हुए, इस वर्ष हरेमाधव सोझी मेला 13,14,15 एवं 16 जनवरी भी सर्वसंगतों के दर्शनार्थ आयोजित होगा, अवश्य पधारकर अलौकिक अनुभव प्राप्त करें।
आनन्द, उल्लास और अध्यात्म से भरपूर इस अलौकिक अनुभव का हिस्सा बनें, हरेमाधव सतगुरु पर्व के पावन सुअवसर पर पधारकर जीवनमुक्त प्रभु सतगुरु की शरणागति आकर आतम पुण्य कमाएं।

