मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु वार्डो में नियमित सफाई के साथ फागिंग मशीन से किया जा रहा धुआं वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 की विभिन्न गलियों में चल सघन फागिंग अभियान

कटनी – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने शहर में मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ ही तमाम आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए है। आदेश के परिपालन में दो पालियों के माध्यम से शहर की सुचारू सफाई व्यवस्था के प्रयास के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग (दवा का छिड़काव) किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार रात्रि को  निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय वार्ड पार्षद की जानकारी एवं वार्ड दरोगा की मौजूदगी में वार्ड क्रमांक 6 स्थित बाबली टोला, नगीना मस्जिद, गाटर घाट मुख्य मार्ग, धंतीबाई स्कूल, कैलवारा रोड सहित वार्ड के अन्य मुख्य मार्गो सहित गलियों  में फागिंग मशीन से दवा का विशेष छिड़काव का कार्य किया गया।वहीं अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 07 में भी क्षेत्रीय पार्षद से संपर्क कर उनके मार्गदर्शन में वार्ड स्थित गोतम गली, पार्षद गली, महाकाल गली, पुरवार गली, प्यासी गली,पाठक गली,स्कूल गली, लोहार गली, जगन्नाथ मंदिर गली, चंडक चोक, गट्टानी गली आदि में वार्ड दरोगा महोदय की मौजूदगी में दावा का छिड़काव कराया जाकर मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण की कार्यवाही की गई।
फोटो –

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)