*बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हाईवा एवं डंपर जप्त*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।  को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बसाड़ी मेन रोड पर एक हाईवा वाहन क्रमांक CG04NV5599 एवं एक पीले रंग का 06 चक्का डंपर वाहन क्रमांक MP04GA1304 संदिग्ध अवस्था में पाए गए। वाहन चालकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः – प्रकाश यादव, पिता चंदूलाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम झुकेही करौंदिया, थाना अमदरा, जिला मैहर, रामगोविंद उर्फ पप्पू पटेल, पिता ज्वाला प्रसाद पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताए। वाहनों में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर दोनों चालक मौके पर कोई भी वैध रेत परिवहन अनुमति अथवा कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर दोनों वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कारण, सबूत सहित पुलिस कब्जे में लेकर जप्त किया गया। जप्त रेत से भरे हाईवा एवं डंपर को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल, सउनि रघुवीर सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)