कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम बसाड़ी में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।*घटना का संक्षिप्त विवरण :* दिनांक 14.01.2025 को दौरान इलाका भ्रमण, ग्राम बसाड़ी हाट बाजार के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेक किया गया, जिसमें रेत भरी हुई पाई गई। ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम संजय चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुड्डी, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया चालक से वाहन चलाने का लाइसेंस एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी रेत से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, जो मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर समक्ष गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जप्त की गई।
जप्त वाहन का विवरण : ट्रैक्टर : महेन्द्रा कंपनी टीच प्लस 475 DI, रंग : लाल, विक्रेता : के.पी. मोटर्स, कृषि उपज मंडी रोड, कटनी, इंजन नंबर : NSL2J FE0257, चेसिस नंबर : MBN PFAJUZSNMO5581
नंबर प्लेट : उपलब्ध नहीं जप्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना बड़वारा लाकर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

