तेलीपार सिद्ध संन्यासी महराज एवं वीर अघोरी बाबा कटनी  में  भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कटनी कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई और सिद्ध संन्यासी महराज एवं अघोरी बाबा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक परम पूज्य पंडित श्री मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी मद भागवत कथा होती है, जरूर जाए इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
कथा 01जून 2025से 08जून 2025तक जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)