*संकल्प से समाधान अभियान” का आयोजन 31 मार्च तक डोर टू डोर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से किया जाएगा लाभान्वित 16 फरवरी से वार्डवार आयोजित होंगे शिविर उपायुक्त श्री गुप्ता ने निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों का दल किया गठित*

कटनी – राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर में “संकल्प से समाधान अभियान” का आयोजन 31 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं प्रदान की जा रही 106 सेवाओं का लक्ष्य अनुरूप लाभ प्रदान करने की प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही की जाएगी। अभियान के तहत प्रथम चरण में 15 फरवरी 2026 तक आवेदन प्राप्त करने हेतु कार्यालय कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार क्लस्टर वार वार्ड स्तरीय समिति एवं नोडल अधिकारी का गठन किया गया है। नगरीय सीमांतर्गत आयोजित अभियान के सुचारू एवं सफल रूप से संचालन हेतु उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का दल गठित कर, कार्यालय कलेक्टर द्वारा गठित दल के साथ 15 फरवरी 2026 तक वार्डों में डोर टू डोर संपर्क कर शासन की चिन्हित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन एकत्रित करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा निगम के गठित दल के नोडल अधिकारियों एवं शिविर दल प्रभारी को, गठित दल के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पार्षद महोदय से समन्वय स्थापित कर शासन निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। वही नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

*वार्डवार शिविर स्थल एवं तिथि*

संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर एवं वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के वार्डों हेतु 16 फरवरी 2026 को जोन क्रमांक 1 स्वामी विवेकानंद सभागार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर के नोडल अधिकारी सुनील सिंह सहायक यंत्री तथा शिविर प्रभारी पवन श्रीवास्तव उपयंत्री होंगे। प्रत्येक वार्ड में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जाकर गठित दल में पटवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समयपाल हेल्थ वर्कर, वार्ड दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।

उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार आगामी अन्य तिथियों में भी वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 6 से 12 तक जोन क्रमांक 2 अंतर्गत विश्वनाथ बाल मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 से 21 तक के वार्डों के लिए जोन क्रमांक 3 दुर्गा चौक खिरहनी सामुदायिक भवन में, 2 मार्च को वार्ड क्रमांक 22 से 29 तक के लिए जोन क्रमांक 4 सुभाष चौक स्थित टी सी बजान स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

वहीं वार्ड क्रमांक 30 से 37 तक के वार्डों के लिए 9 मार्च को जोन क्रमांक 5 खेरमाई सामुदायिक भवन लेखरा में तथा वार्ड क्रमांक 38 से 45 तक के वार्डों के लिए 16 मार्च 2026 को जोन क्रमांक 6 माधव नगर उप कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा निगम के गठित दल को सौंपी गई व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)