*विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ‘बॉर्डर 2’ को टैक्स-फ्री करने का ज्ञापन*

कटनी। देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को मध्यप्रदेश में टैक्स-फ्री किए जाने की मांग को लेकर विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन  अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रमोद चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह फिल्म युवाओं में राष्ट्रप्रेम, बलिदान और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी, इसलिए इसे टैक्स-फ्री किया जाना जनहित में आवश्यक है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जित खरे के नेतृत्व में एडवोकेट राज दुबे, विपांशु पटेल, हर्ष चौधरी, दीपक, सुयंत गर्ग, ध्रुव बिचपुरिया, करण मिश्रा, एडवोकेट जया थापा, यश कोटवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से अपील की कि ऐसी राष्ट्रवादी फिल्म को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाने के लिए इसे टैक्स-फ्री किया जाए। एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने ज्ञापन को संबंधित स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)