संभागीय सम्मेलन कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम आयोजित व पूर्णेश उइके जिलाध्यक्ष कटनी को सम्मानित किया गया।

कटनी।मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ का संभागीय सम्मेलन कैलेंडर विमोचन नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी को जनपद पंचायत जिला मंडला के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा अध्यक्षता संरक्षक चूरामन रैकवार विशिष्ट अतिथि सुधीर भार्गव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुबे प्रांतीय महामंत्री बिरजू जाटव उप प्रांताध्यक्ष रामकुंडल सेन उप प्रांताध्यक्ष दंगल दास बैरागी प्रांतीय संगठन सचिव थानसिंह मंडल संभागीय अध्यक्ष सागर संभाग समस्त जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके प्रकाश सिंह चंदेल संतोष प्रधान नरेश कुलस्ते धर्मेंद्र बाघमारे किशोर सांवले नारायण पटेल संदीप उइके रहे कार्यक्रम का आयोजन विपिन पीपरे संभागीय अध्यक्ष सहदेव रजक प्रांतीय सचिव देवेंद्र पटेल नर्मदा घाटी संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिश्रीलाल यादव जिलाध्यक्ष मनीष कटारे सचिव मंडला जिला ने किया सम्मेलन में वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं कर्मचारियों की मांगों को लेकर गहन चर्चा कर उसके उचित समाधान हेतु आगे की रणनीति बनाई गई संघ के 21 फरवरी के प्रांतव्यापी आंदोलन धरना प्रदर्शन की घोषणा कर रूपरेखा बनाई गई उक्त कार्यक्रम में पूर्णेश उइके जिलाध्यक्ष कटनी को विशिष्ट अतिथि एवं कर्मचारी हितैषी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा संरक्षक चूरामन रैकवार के द्वारा फूल माला पहना कर शाल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया विपिन पीपरे संभागीय अध्यक्ष सहदेव रजक प्रांतीय सचिव ओमप्रकाश पनगरहा संभागीय कोषाध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त पदाधिकारी सदस्यों को धन्यवाद हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)