जालपा माॅ के आस्था की चुनरी यात्रा 26 जनवरी को

कटनी माॅ जालपा की ऐतिहासिक आस्था की चुनरी यात्रा का साक्षी पुनः बनेगा कटनी, इस वर्ष भी चुनरी यात्रा आगामी 26 जनवरी को निकाली जावेगी तथा 25 जनवरी को मातारानी जालपा सहित 64 योगनियों का अभिषेक पूजन होगा।
जालपा मंदिर विकास समिति सहित महिला मंडल की आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष माॅ जालपा का 21 वाॅ वार्षिकोत्सव तथा 64 योगिनी स्थापना का 14 वाॅ वर्ष है। 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से जालपा मंदिर प्रांगण में माॅ जालपा सहित 64 योगिनी का पूजन अभिषेक आयोजित होगा। 26 जनवरी को सायंकाल 5 बजे से मेन रोड़ स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से 111 मीटर लंबी चुनरी की यात्रा माॅ जालपा को अर्पित करने हेतु प्रारंभ होगी जो सुभाष चौक कपड़ा बाजार, झंडा बाजार, सुक्खन चौक शेर चौक, आजाद चौक, चांडक चौक होते हुये जालपा मंदिर पहुॅचेगी जहाॅ माॅ को चुनरी अर्पित करने के उपरांत महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इस वर्ष चुनरी यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु जन रंगोली सजाकर कलश व दीप प्रज्जवलित कर चुनरी का पूजन करेंगे तथा चुनरी यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर करेंगे। चुनरी यात्रा में बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा भजन-कीर्तन का प्रस्तुतीकरण किया जावेगा तथा आकर्षक पालकी में मातारानी विराजित होगी। 27 जनवरी दिन मंगलवार को मंदिर प्रांगण में कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 64 योगनी स्थापना के यजमानों से निवेदन है कि वे आवष्यक रुप से अभिशेक में उपस्थित होकर पूजन में षामिल हों।
उक्त आयोजन हेतु गत दिवस बैठक लालजी पंडा की अध्यक्षता व राजू अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमे ंसमिति के प्रेम प्रकाष दीक्षित, मामा त्रिपाठी, बबलू चैदहा, जमुना बिचपुरिया, लल्लू सोनी, गोपाल सिंघानियां,ओमप्रकाष टुडहा, सुरेश अग्रवाल, विपुल कोटक, बिहारीलाल सोनी, अशोक नगरिया, संजय कनकने, नरेश छाबडा, प्रकाश कचेर, मूलचंद त्रिपाठी,पंकज निगम, श्याम ताम्रकार, चंदन सोनी, आनंद बर्मन महिला मंडल की मंजु तोलाारिया,अर्चना अग्रवाल,माही तिवारी,संतोशी बडगैंयां,रेखा गोयनका,पल्लवी अग्रवाल,संगीता बजाज,आरती तोलासरिया,नीतू नन्होरिया,आषा गुप्ता,अलका सरावगी, गीता पाठक, नीतू गुप्ता,संगीता जायसवाल, नीरा सेठिया, तुलसा गर्ग, आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कटनी नगर के श्रद्धालु भक्तजनो से निवेदन किया है कि माॅ जालपा के अभिषेक पूजन, चुनरी यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)