*प्रगतिरत सीवरेज एवं अतिक्रमण कार्य का उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया निरीक्षण सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी एवं सुरक्षा पूर्ण तरीके से कार्य करने दिए निर्देश*

कटनी- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित प्रगतिरत सीवरेज निर्माण कार्य एवं जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान का नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता द्वारा शनिवार को स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।उपायुक्त श्री गुप्ता ने डीएफओ कार्यालय के सामने चल रहे सीवरेज कार्य निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीवरेज निर्माण की कार्रवाई इस प्रकार संपन्न की जाए जिससे आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपायों, चेतावनी संकेतों एवं वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत कार्य की प्रगति का उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा जायजा लेते हुए शेष चिन्हित निर्माणों को नियमानुसार हटाते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थल पर रिहायशी क्षेत्रों की चिन्हित अतिरिक्त संरचनाओं को अलग करने हेतु संबंधित मकान मालिकों द्वारा स्वयं से तुड़वाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उपायुक्त श्री गुप्ता ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास एवं जनहित से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपयुक्त द्वारा अमरगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई, एवं मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा पानी की व्यवस्था के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दिए। नगर निगम प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान निगम प्रशासन का सहयोग करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)