कटनी ।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज समर्पण मानव कल्याणी समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं दीपमाला से की गई।
इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, महिला शाखा प्रमुख साक्षी सोनिया, अशोक चौहान, प्रमोद पटेल, हेमंत गुप्ता, कृष्णकांत नामदेव, विक्रम तिवारी, अमित मेहरा आदि की भूमिका रही।
उपाध्यक्ष विकास गुप्ता ने संविधान के लागू होने उसमें इसमें लिखित अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में एवं समिति के मुख्य उद्देश्यों शिक्षा पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया उन्होंने आश्वासन दिया कि समर्पण सदैव अपने उद्देश्यों के साथ देश की सेवा करने में एकजुट रहेगा। महिला शाखा प्रमुख साक्षी सोनिया ने सरकार द्वारा जारी जनहित योजनाओं के बारे में जन जन तक जानकारी पहुंचाने की बात रखी तथा यह कहा कि यदि हम किसी एक परिवार की मदद इस तरह से कर पाते हैं, तो हम अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने की और बहुत बड़ा कदम हासिल करेंगे। वही हेमंत गुप्ता ने संविधान में लिखित अधिकारों, मानव कल्याणकारी योजना, एवं समाज के हर वर्ग को यह जानकारी पहुंचाने के बारे में कहा। इसी तरह कृष्णकांत नामदेव ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कमियों को अवसर समझकर देखना एवं सकारात्मक सोच के साथ हर मुद्दे को देखना होगा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर समारोह का समापन किया गया।

