कटनी। रंगनाथ नगर में आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच सुसज्जित कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुँची। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने पार्षद साथियों के साथ पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा में सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और भक्ति भाव से कलश धारण किए हुए थे। उल्लेखनीय है कि इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय द्वारा अमृतमयी कथा वाचन किया जाएगा।कलश यात्रा में एमआईसी सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, सुनीता कमलेश चौधरी ,पूर्व पार्षद रचना गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ महापौर श्रीमती सूरी पार्षदों साथियों के साथ कलश यात्रा में हुईं सम्मिलित*

