मशीनरी एवं स्वच्छता दूतों के माध्यम से दो पालियों में नगर की स्वच्छता के प्रयास जारी पुरानी कचहरी एवं फायर स्टेशन मार्ग में चली स्वीपिंग मशीन से किया गया सफाई कार्य जलप्लावन की समस्या के निराकरण हेतु नाले-नालियों का सफाई कार्य जारी

  • कटनी  शहर की स्वच्छता और सुन्दरता को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा दो शिफ्ट में सार्वजनिक मार्गो एवं नाले – नालियों की सफाई के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। वहीं घरों व दुकानों में कूड़ेदान को रखकर उसी में घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को डालनें तथा सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में निगम के स्वास्थ्य अमले के माध्यम से दो शिफ्ट में नगरीय एवं उपनगरीय वार्डो के सार्वजनिक मार्गो सहित बाजार क्षेत्रों एवं अन्य मार्गो मंे झाडू का कार्य कराया जाकर एकत्रित कचरे को संग्रहित कर उसका निष्पादन कराया जा रहा है। प्रातःकालीन दैनिक सफाई व्यवस्था के तहत नगर के विभिन्न स्थलों मिशन चौक, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, झंडा बाजार, एसबीआई तिराहा, शासकीय चिकित्सालय मार्ग, मिशन चौक ओव्हर ब्रिज, बस स्टेंड परिसर, रैन बसेरा आश्रय स्थल मुक्तिधाम परिसर, वार्ड क्रमांक 34 छपरवाह पार्क परिसर सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो की सफाई का कार्य कराया गया। वहीं रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था के दौरान रोड़ स्वीपिंग मशीन से फायर स्टेशन मार्ग, पुरानी कचहरी मार्ग की सफाई सहित स्वच्छता दूतों द्वारा विभिन्न मार्गो को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किये गए।
    आगामी वर्षाकाल के दौरान नगर में जलप्लावन की समस्या के निराकरण हेतु राममनोहर लोहिया वार्ड रचना नगर की विभिन्न गलियों, बस स्टैंड क्षेत्र चंबल होटल के पास की नालियों, महात्मा गांधी वार्ड की हरिजन बस्ती, नदीपार मुक्धिाम परिसर फुल्की गली की नालियों, झंडा बाजार जैन मंदिर के सामनें सहित राष्ट्रीय स्कूल के पास के बड़े नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त चढडा् कॉलेज के सामने, नई बस्ती बैंक लाइन, वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 की विभिन्न स्थलों की नालियों, कावस जी वार्ड भट्टा मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड, धर्मलपोक मिल के सामने सहित नगर के अन्य बड़े नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य स्वच्छता दूतों एवं जे.सी.बी मशीन से कराया जाकर कचरे का उठाव कार्य किया गया।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)