*खनिज विभाग की आधी रात में छापामार कार्यवाही में जमुवानी में लेटराइट खनिज का अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हाइवा जब्त*

कटनी।कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के दिए गये निर्देश के पालन में खनिज अमले द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर योजना बनाकर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम जमुवानी में लेटराईट खनिज का अवैध खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर खनिज टीम द्वारा हाईवा जब्त किया गया । ज्ञात हो कि कलेक्‍टर श्री तिवारी ने खनिज अमले को योजना बनाकर रात्रिकालीन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। खनिज अमले ने बुधवार की रात 10 बजे से गुरुवार की सुबह 4बजे तक जिले कि विभिन्न तहसीलों में वाहनों की सघन जांच की । जिसमें कटनी से बड़बारा – विलायतकला मार्ग पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में रायल्टी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद बड़‌वारा रोहनिया-बसाडी-बरही मार्ग मे जांच की गई इसके जांच उपरांत बरही विजयराघवगढ़ से चरी मोड़ भटूरा के आस- पास देर रात्रि 2 बजे जमुवानी लेटेराइट की खुदाई करके परिवहन करते एक हाइवा को जब्त कर पुलिस थाना मे खड़ा कराया गया। आधीरात में अचानक की गई कार्यवाही से हाइवा चालक गाड़ी छोड़‌कर भाग गया स्थानीय खदान संचालकों की सहायता से वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कैमोर की सुपुर्दगी में सौंपा गया। जिले में अलग-अलग मुख्य मार्गो पर चेकिंग अभिमान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । कार्यवाही में मुख्य रूप से रत्‍नेश दीक्षित उपसंचालक खनिज, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा , खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेन्द्र सिंह, सुशील सिंह और रमाकान्त गर्ग की सराहनीय भूमिका रखी। खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)