*बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम का राजस्व अमला हुआ सक्रिय डोर टू डोर बकायादारों से किया जा रहा संपर्क*

कटनी ।नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए बकाया करों की वसूली हेतु राजस्व अमला पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। जिसके तहत निगम गठित दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शनिवार को अपने अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पहुंचकर बकायादार करदाताओं से सीधे संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को बकाया करों की राशि की जानकारी देकर संपत्ति कर, जलकर,दुकान किराया सहित अन्य निगम करों की राशि निगम कोष में जमा करवाई जा रही है।

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालयों सहित सुभाष चौक एवं मंगल नगर में काउंटरों की स्थापना की जाकर नागरिकों को बकाया करों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उक्त सुविधा का भी नागरिक गण भरपूर लाभ लेकर बकाया करों की राशि जमा करते हुए नगर विकास के सहभागी बन रहे है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने हेतु अपने बकाया करों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें और नगर विकास में सहभागी बनें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)