कटनी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार 8 फरवरी को अल्प प्रवास पर कटनी आगमन होगा। मुख्यमंत्री का रविवार को हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.10 बजे झिंझरी पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। वे यहां के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे।

