20.57 लाख रुपये से नगर के 60 कुओं की कराई जा रही सफाई लगभग 100 हैंडपंप एवं नलकूपों में 13.40 लाख की लागत से हो रहा वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट का कार्य

कटनी  – जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एक अभिनव नवाचार किया जाकर लगभग 33 लाख 97 हजार रुपये की लागत से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य कराये जा रहे है। नगर निगम के माध्यम से कराये जा रहे इस महत्वपूर्ण नवाचार के फलस्वरूप आगामी वर्षा ऋतु के दौरान व्यर्थ बह जाने वाले वर्षा जल को संग्रहित किया जा सकेगा जिससे भू-जल स्तर में सुधार होने के साथ-साथ आगामी ग्रीष्म ऋतु में नगर की जल आपूर्ति और भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

*कुओं की औसतन 10 फुट तक कराई जा रही सफाई*

कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग श्री सुधीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सुचारू पेयजल व्यवस्था के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा नित नए नवाचार किये जा रहे है। जिसके तहत 20 लाख 57 हजार रुपये से नगर के विभिन्न वार्डो के 60 कुओं की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। विगत माह से प्रारंभ हुए जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य के तहत अब तक नगर के विभिन्न वार्डो के 7 कुओं की 10 से 15 फिट तक सफाई कराई जाकर उनमें जमा गाद, कचरा एवं सिल्ट को बाहर निकाला जा चुका है। कुओं की सफाई का कार्य पूर्ण करा दिए जाने से आगामी वर्षा ऋतु के दौरान जहां एक ओर इन कुओं के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण का बेहतर विकल्प मिल सकेगा वहीं कुए में पानी एकत्रित हो जाने से आसपास के भू-जल स्तर में भी सुधार होगा। जल सहेजने हेतु निगम प्रशासन द्वारा शेष कुओं की सफाई का कार्य निरंतर जारी है।100 से अधिक स्थलों में होगा वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण

प्रायः ही देखने में आया है कि वर्षाकाल में हैंडपंप एवं ट्यूबवेल के पास पानी भरने के दौरान अधिकांश पानी व्यर्थ बह जाता है। इन जल स्रोतों के माध्यम से व्यर्थ बहने वाले पानी को सहेजकर जल संवर्धन करने हेतु निगम प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिचार्ज पिट निर्माण की एक और अभिनव पहल की गई है। उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षाजल को ट्यूबवेल एवं हैंडपंपों के पास वाटर रिचार्ज पिट के माध्यम से हुए संग्रहित कर भूजल स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से 13 लाख 40 हजार रुपये की लागत से नगर के लगभग 100 हैंडपंप एवं ट्यूबवेल के आसपास वाटर हार्वेस्टिंग हेतु रिचार्ज पिट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत 24 स्थलों पर वाटर रिचार्ज पिट का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वाटर रिचार्ज पिट का यह कार्य पूर्ण हो जाने से निकट भविष्य में भू-जल स्तर में काफी हद तक सुधार हो सकेगा। नागरिकों का सहयोग जरूरी :महापौर

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा नागरिकों से उनके आस पास के जल स्रोतों एवं जल संरचनाओं को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने की अपील की जाकर कहा गया है कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था जरूर करें , जल संकट के समय यही जल स्त्रोत हमारे लिए उपयोगी होते है इनका संरक्षण, संवर्धन करना हम सभी की जवाबदारी है इसमें अपना योगदान अवश्य करें। जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नगर के जल स्रोतों की सफाई का नियम प्रशासन का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)