*थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल*

कटनी।थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल ।हाईवा एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 घटनास्थल बंधी रेल फाटक पर रवाना हुई थी जिसमें मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो वहां पर उपस्थित 10-15 ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिए जिसमें डायल- 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमें बैठे पुलिस स्टाफ तथा पायलट को भी चोटे आई जो घटना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र 89/2026 धारा 296B, 351(3), 121(1), 125A, 132,191(2),191(3),190, 324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी गणों की शीघ्र पहचान कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी उमरियापान पुलिस टीम द्वारा 14/02/26 को आरोपीगण 1. सागर उर्फ जग्गी कोल पिता रामकुमार उर्फ भूरा लाल उम्र 19 साल , 2 . अभिषेक कोल पिता हरिप्रसाद कोल उम्र 19 साल, 3. अर्जुन कोल पिता प्रीतम कोल उम्र 20 साल तीनों निवासी धरवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया जो आरोपीगणों को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। प्रकरण मे चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।
*उल्लेखनीय भूमिका*- थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उ नि अनिल यादव, स उ नि जुबेर अली, प्र आर 686 तेजप्रकाश सिंह, प्र आर प्रेमशंकर पटेल, प्र आर 37 अंकित दुबे, प्र आर योगेंद्र सिंह, आर 264 मोहन मुवेल,आर 702 अचल कुमार, आर 218 अभिषेक राजावत, आर 138 सोनसिंह, आर 399 रजनीश, आर 339 विशाल, आर 359 रोहित पाटकर, आर 41 दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)