कटनी– कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गुरूवार 19 फरवरी को संकल्प से समाधान अभियान के तहत नगर परिषद विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 के सामुदायिक भवन में यहां के वार्ड नं 4 अंबेडकर वार्ड, वार्ड नं 5 शिवाजी वार्ड और वार्ड नं 6 संकटमोचन वार्ड के लिए शिविर लगेगा। जबकि गुरूवार को ही नगर परिषद कैमोर में सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 4 राजीव नगर वार्ड, वार्ड नं 5 गांधी नगर वार्ड, वार्ड नं 6 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, वार्ड नं 8 इंद्रा नगर वार्ड के लिए शिविर आयोजित किया गया है। जबकि नगर परिषद बरही के सब्जीमंडी रंगमंच के पास वार्ड क्रमांक 4 चंद्रशेखर वार्ड वार्ड नं 5 डॉ राममनोहर लोहिया वार्ड, वार्ड नं 8 लाल बहदुर शास्त्री के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।प्राप्त आवेदनों का इन शिविरों में निराकरण किया जायैगा और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
*संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविरों का आयोजन जारी गुरूवार को कैमोर, बरही और विजयराघवगढ़ में लगेगा शिविर*

