मसुरहा घाट स्थित ब्राह्मण सत्संग भवन में ब्राह्मण समाज के चुनाव और मेधावी छात्र- छात्राओं के सम्मान समारोह के विषय में की गई बैठक।

ब्राह्मण समाज कटनी की आवश्यक बैठक बुधवार समय सुबह 11 बजे से* समाज के संरक्षक पं. संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराघवगढ़ की अध्यक्षता में ब्राह्मण सत्संग भवन मसुरहाघाट में आयोजित की गई है।जिसमें समाज के द्वारा आगामी कार्यक्रम रविवार 22 जून को होने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के साथ ही जिले के समस्त ब्राह्मणों का जिला स्तरीय सम्मेलन भी किया जायेगा एवं कटनी के इतिहास में पहली बार होने जा रहे ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर भी सहमति बनी जोकि आने वाले समय में आयोजित किया जायेगा,वर्ष 2025 में 10वीं एवं 12वीं MP बोर्ड एवं CBSE बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा.छात्र-छात्राओं को अपनी पासपोर्ट साइज कलर फोटो के साथ अंक सूची की फोटोकॉपी कार्यालय प्रबंधक पं. के. के. गौतम के पास ब्राह्मण समाज के कार्यालय मसुरहा घाट में गुरुवार 12 जून तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा.जमा करने की अंतिम तारीख के बाद के आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)