कटनी-जिला योजना समिति के सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी द्वारा महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 43 स्थित अमकुही पहाड़ी पर द्वितीय चरण में म.प्र. औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, जबलपुर द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि अमकुही पहाड़ी कटनी नगर की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जो नगर की जलस्रोत व्यवस्था एवं पेयजल उपलब्धता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। कटाये घाट जनआस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ पिकनिक एवं मनोरंजन स्थल के रूप में भी विकसित हुआ है।इस संबंध में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि “नगरहित, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभावनाएं हमारे लिए सर्वोपरि हैं,प्राप्त पत्र के तथ्यों का परीक्षण कर संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी तथा विधिसम्मत एवं जनहितकारी निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा।” श्री पाठक ने इस संबंध में कलेक्टर कटनी एवं निगम आयुक्त को भी पत्र प्रेषित किया है ।नगरपालिक निगम द्वारा समीपवर्ती क्षेत्र में विकसित सुरम्य पार्क से इस स्थान का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कटनी नदी पर जलाशय, बैराज, रिवर फ्रंट एवं पुल निर्माण जैसे विकास कार्य प्रगति पर हैं। ऐसे में अमकुही पहाड़ी पर तीव्र गति से किए जा रहे औद्योगिक निर्माण से प्राकृतिक संरचना को क्षति, पर्यावरण असंतुलन, कृषि उत्पादन पर विपरीत प्रभाव तथा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी उक्त निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की जा रही है। उक्त विषय में शशिकांत तिवारी द्वारा निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को पत्र सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है। पत्र में अमकुही पहाड़ी पर द्वितीय चरण में किए जा रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाए जाने हेतु आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की है । श्री तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही होगी।
*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को जिला योजना समिति के सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी ने पत्र सौंपकर अमकुही पहाड़ी पर निर्माण कार्य रोकने की मांग जनभावनाओं के अनुरूप ठोस कार्यवाही होना अति आवश्यक-मनीष पाठक*

