कटनी।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतर्वेद पहुंच कर यहां आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। कलेक्टर श्री यादव ने अब तक 41 आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों और मांग के आवेदन पत्रों पर समुचित कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और एस डी एम श्रीमती निधि सिंह गोहल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद हैं।

