वार्ड क्रमांक 19 की गलियों में सघन रूप से फागिंग मशीन से कराया गया धुआं अभियान के दिख रहे सार्थक परिणाम

कटनी। शहर में मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण लगाने सहित डेंगू ,मलेरिया एवं मच्छर जनित अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने तथा विनिष्टिकरण के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में निर्धारित कैलेंडर अनुसार नगर के समस्त वार्डों में सघन छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत फागिंग मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर फागिंग से धुआं किए जाने के कार्य के अलावा सुबह के समय में कीटनाशक दवाईयों का भी गली-गली छिड़काव कराया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणामों के फलस्वरूप नागरिकों को काफी हद तक राहत भी मिल रही है। नगर निगम द्वारा लगातार शहर के सभी मलिन बस्तियों के साथ-साथ कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों आदि जगहों पर सफाई के साथ कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया जा रहा है।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के तहत गुरुवार को भी नगर के बाबू जगजीवन राम वार्ड की विभिन्न गलियों उड़िया मोहल्ला, एन के जे बस्ती, बजरिया मुख्य मार्ग, शारदा ज्वेलर्स मार्ग, जैन कालोनी की विभिन्न मार्गों सहित हीरोपुक गली आदि क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर फागिंग मशीन से रासायनिक धुंआ छोड़ने की कार्यवाही की जाकर व्यस्क मच्छरों का विनिष्टीकरण कराया गया। जबकि विगत रात्रि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की समस्त गलियों मे फागिंग मशीन से रासायनिक धुंआ का छिड़काव किया जाकर मच्छरों पर नियंत्रण के प्रयास किए गए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)