समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा ब्राम्हण समाज, संरक्षक संजय सत्येन्द्र पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, श्री पाठक ने की मेधावी छात्रों को आगें पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा

कटनी। ब्राह्मण समाज कटनी की आवश्यक बैठक गतदिवस समाज के संरक्षक विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सम्मान समारोह की तिथि बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। अभी यह कार्यक्रम 15 जून रविवार को होने वाला था। अब इसकी तिथि को भी बढ़ा कर 22 जून रविवार कर दिया गया है। समाज के होनहार व प्रतिभावान छात्र व छात्राएं अब 12 जून तक अपनी 10वीं व 12वीं की अंकसूची जमा कर सकते हैं। समारोह में कटनी जिले में वर्ष 2025 में 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। अत: सभी समाज के अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को नियत तिथि 12 जून तक अपनी अंक सूची ब्राह्मण सत्संग भवन, मसुरहा घाट, कटनी में जमा करानी होगी। बैठक में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा हेतु समाज के यशस्वी संरक्षक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा आर्थिक सहायता की भी घोषणा की गई है।
22 जून को निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित होगा सम्मान समारोह
नगर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि आगामी 22 जून रविवार को बरगवां के कटाएघाट मोड़ क्षेत्र स्थित निर्मल सत्य गार्डन में प्रात:10:30 बजे से सम्मान समारोह शुरू होगा। राजू शर्मा ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)