कटनी – नवागत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए इसी कड़ी में माधव नगर थाना पुलिस ने रात में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया, जिसमें संदेहास्पद लोगों तथा वाहनों की गहन जाँच की गई। पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान माधव नगर गेट पर चलाया गया थाना प्रभारी अभिषेक चौबे का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे भी इस तरह की चेकिंग अभियान जारी रहेगा लोगों से अपील है कि पैनिक ना हो, और प्रशासन का सहयोग करें जहां देखा गया की बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी चेकिंग अभियान चलाया गया
माधव नगर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग जारी, नशेड़ीयों पर की जा रही कार्रवाई जगह-जगह लगी चेकिंग

