कटनी- कोतवाली ने मंहगी कारों से गांजा की तस्करी करने वाले 07 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे,* *01 लाख रूपये के 10 किलो गांजा समेत 02 कार व 01 मोटर सायकल बरामद*

कटनी। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा वर्तमान पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाहियां किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में थाना कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विशेष निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 16.06.2025 को रात्रि में करीब 10.00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुबे कालोनी में शिवधाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो अपने साथ मोटर सायकल लिए है और साथ में पिठ्ठू बैग में गांजा लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाने से स्टाफ को रवाना किया गया जो शिवधाम के पास एक 25-30 साल का लड़का पुलिस को आता देखकर अपनी मोटर क्र. MP16ZE 2910 चालू करने का प्रयास करने लगा। तब तक पुलिस उसके पास पहुंच गई। संदिग्ध से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश पिता मैयादीन पटेल उम्र 28 वर्ष नि. राजनगर वार्ड नं. 07 जिला छतरपुर का होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग में पीले रंग की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसकी मौके पर ही तौल करने पर मात्रा 2.822 कि.ग्रा. होना पाई गई जिसका बाजार मूल्य 28000 रू है। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर मय जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा व वाहन के थाना लाया जाकर अपराध क्र. 534/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
इसी तरह दिनांक 16.06.2025 को रात्रि रोड़ पैट्रोलिंग के दौरान एक महरून रंग की रेनाल्ट क्विड कार क्र. MP20CF 7354 गायत्री नगर पुलिया के आगे बैलट घाट जाने वाले रास्ते में संदिग्ध हालत में खड़ी थी। जिसे चैक करने पर उसमें 04 व्यक्ति बैठे हुए थे। जिनसे उनका नाम व पता पूछने पर 1. शिवा कुशवाहा 2. नरेश वंशकार 3. अजीत शर्मा 4. महेश वंशकार बताए। कार को एकांत में खड़े होने के संबंध में पूछे जाने पर कार में सवार सभी लड़के घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में खाकी रंग की टेप से लिपटे हुए 05 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर गांजा होना पाया गया। जिसकी तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 5.035 कि.ग्रा. निकली जिसका बाजार मूल्य 50000 रू है। आरोपियों को मय कार व गांजा के थाना लाकर अपराध क्र. 535/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
दिनांक 17.06.2025 को सुबह करीब 10.00 बजे ईलाका भ्रमण के दौरान उनि. अरूणपाल सिंह को गायत्री नगर पंप हाउस के पास एक बलैनो कार क्र. MP20CK 3356 संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जिसमें दो लड़के बैठे हुए थे। जिनसे उनका नाम व पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र श्रीवास एवं दीन दयाल तिवारी होना बताए। कार को एकांत में खड़े होने के संबंध में पूछे जाने पर कार में सवार सभी लड़के घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में खाकी रंग की टेप से लिपटे हुए 02 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर गांजा होना पाया गया। जिसकी तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 2.037 कि.ग्रा. निकली जिसका बाजार मूल्य 21000 रू है। आरोपियों को मय कार व गांजा के थाना लाकर अपराध क्र. 536/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम व जप्त मादक पदार्थ की मात्रा-. अप.क्र. 534/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट – आरोपी ओमप्रकाश पिता मैयादीन पटेल उम्र 28 वर्ष नि. राजनगर वार्ड नं. 07 जिला छतरपुर- मात्रा 2.822 कि.ग्रा. गांजा कीमती 28000 रू एवं 01 मो. सा. पैशन प्रो. MP16ZE 2910 कीमती 01 लाख रू
. अपराध क्र. 535/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट- मात्रा 5.035 कि.ग्रा. गांजा कीमती 50000 रू एवं 01 रेनाल्ट क्विड कार MP20CF 7354 कीमती 05 लाख रूपये. शिवा कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा उम्र 28 वर्ष नि. प्रताप वार्ड पनागर जबलपुर
. नरेश पिता सुखराम वंशकार उम्र 32 वर्ष नि. बालमपुर सूखी सेवनिया भोपाल
अजीत शर्मा पिता जागेश्वर प्रसाद शर्मा उम्र 34 वर्ष नि. व्यास मोहल्ला पनागर जिला जबलपुर
. महेश पिता रमेश वंशकार उम्र 31 वर्ष नि. मुड़िया खेड़ा थाना सलामतपुर जिला रायसेन अप.क्र. 536/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट – गांजा 2.037 कि.ग्रा. कीमती 21000 रू एवं 01 बलैनो कार MP20CK 3356 कीमती 10 लाख रू
महेन्द्र श्रीवास पिता राजेन्द्र श्रीवास उम्र 30 वर्ष नि. बड़ी खिरहनी दुर्गा चौक कटनी
दीन दयाल तिवारी पिता घनश्याम तिवारी उम्र 37 वर्ष नि. जमुनिया हजारी थाना हिण्डोरिया जिला दमोह
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका  पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया,  नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, उनि. कुलदीप सिंह, महेन्द्र जायसवाल, अरूणपाल सिंह, प्र.आर. अजीत मिश्रा, नीरज तिवारी, अनुराग सोनकर, उमेश सिंह, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल गौतम, अमरजीत सिंह,विकास राय, हरिओम सिंह, सतीश सिंह, रोहित सिंह, बुधराज सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई एवं मयंक सिंह की अहम भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)