कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के नव पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सभी ने कहा नई ऊर्जा से करेंगे सेवाकार्य

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने जायका होटल में नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. यशवंत वर्मा जी और डॉ. मोहित श्रीवास्तव जी ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन अंकुर दुबे जी ने किया और सचिव अखिलेश पुरवार जी ने स्वागत भाषण दिया। संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा जी और महामंत्री रौनक खंडेलवाल जी ने अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया। सूचना मंत्री अंकित बिलैया जी ने संस्था के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल और गतिविधियों की जानकारी दी। महामंत्री रौनक खंडेलवाल और उपाध्यक्ष शंकर साधवानी ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। महिला विंग की अध्यक्ष मंजूबाला शर्मा जी ने संस्था में महिलाओं की सहभागिता पर अपने विचार रखे।

इसी दौरान कार्यक्रम में उपस्थित तीन संस्थाओं का सम्मानित किया गया जिनमे सर्वशक्ति महिला सेवा समिति मां लक्ष्मी गौ सेवा समिति
श्री महाकाल सरकार सेवा समिति रहीं l

मुख्य अतिथि एसडीएम  प्रदीप कुमार मिश्रा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. यशवंत वर्मा जी ने संस्था के रक्तदान और सामाजिक कार्यों की तारीफ की और बुजुर्गों और बीमार लोगों को परामर्श के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई गई और कोषाध्यक्ष राज सोनी ने आभार प्रकट किया। संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी की टीम*-कार्यकारिणी में अध्यक्ष लोकेश टीनू सचदेवा महामंत्री रौनक खंडेलवाल उपाध्यक्ष शंकर साधवानी सचिव अखिलेश पुरवार,सह सचिव गौरव नागवानी कोषाध्यक्ष राज सोनी ,नगर पदाधिकारी में अध्यक् दयाल पोपटानी नगर सचिव नीरज जसूजा है मीडिया प्रभारी में सूचना मंत्री में अंकित बिलैया आई टी मीडिया प्रभारी: गौरव शर्मा, प्रिंट मीडिया प्रभारी शैलेश पाठक , सोशल मीडिया प्रभारी साहिल मनवानी है व्यवस्था मंत्री- कृष्णा सोने दीपक सोनी है कार्यक्रम प्रभारी में लक्क्षित सचदेवा संतोष पांडे है संघटन मंत्री विजय मखीजा, अर्जित खरे है पशु प्रभारी में मनीष शाहू दीपक वर्मा निखिल केसरवानी है महिला विंग में महिला विंग अध्यक्ष: श्रीमती मंजू शर्मा,सचिव रोशनी जयसवाल कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा सिंह ठाकुर है कार्यकारिणी सदस्य में रितेश सागर मयंक ईदनानी विशाल नागपाल संदीप हिंदुजा जतिन कोटवानी अभिषेक बर्मन शामिल हुए है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)