ठेका श्रमिक की मौत पर प्रदर्शन शव को कम्पनी गेट पर रखकर परिजनों के साथ दिया धरना*

कैमोर। एसीसी अडानी कैमोर प्लांट तहत चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान कल 17 जून मंगलवार को एक 45 वर्षीय श्रमिक राम बहोरी यादव की तबियत अचानक खराब हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयराघवगढ़ ले जाने पर चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। श्रमिक राम बहोरी दाहिया की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कम्पनी के अधिकारियों द्वारा कही जा रही। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी यही बता रहे पर श्रमिक के परिजन इसे मानने को तैयार नहीं।
आज सुबह से ही इस मामले को लेकर गहमा गहमी का माहौल रहा। मृतक मैहर के किसी गांव का रहने वाला था। आज वहां से भी भारी संख्या में ग्रामीण आ गए। श्रमिक का शव एसीसी गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। परिजनों द्वारा 5 लाख रुपये मुआवजा,,पेंशन और आश्रित को नौकरी की मांग की जा रही। मौके पर एसडीएम और एसडीओपी सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक मजदूरों और ग्रामीणों का यह प्रदर्शन जारी था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)