कटनी।। बरसात के मौसम मे जहरीले जीव जंतु का खतरा बढ़ जाता हैं। इसके अलावा कई ऐसे जीव-जंतु है, जिसका खतरा रहता है, जो बारिश के वक्त आसानी से दिख जाते हैं। इन जीवों से आपको बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। सर्प मित्र सतीश सोनी ने जानकारी मे बताया कि बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा जिस जीव से बचा जाना चाहिए, वो होता है सांप। बारिश के वक्त सांप बिल से बाहर आ जाते हैं और जहां हल्की घास या हरियाली होती है, वहां सांप अपना डेरा जमा देते हैं। ऐसे में आपकोहरियाली वाली जगह पर बचकर जाना चाहिए। अगर किसी को सांप काट भी लेता है तो आपको बिना घबराए डॉक्टर के पास जाना चाहिए और जहां सांप ने काटा है उसके दोनों तरफ कसकर पट्टी बांध देनी चाहिए। बिच्छू ऐसा जानवर है, जो डंक मारता है। इसके काटने पर काफी दिक्कत होती है और कई बार सही समय पर इलाज ना होने पर इंसान की मौत भी हो जाती है। बारिश की वजह से बिच्छू आसानी से दिख जाते हैं और उनके काटने की संभावना भी बढ़ जाती है। बारिश का मौसम हमारे जीवन में कई खौफनाक जीवों को भी आमंत्रित करता है। कीड़ों से लेकर सरीसृपों तक, बढ़ी हुई नमी और स्थिर पानी विभिन्न जीवों के पनपने के लिए आदर्श परिस्थितियाँ बनाते हैं। हालांकि बरसात का मौसम खौफनाक जीवों की आमद के साथ अपनी तरह की चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन जागरूक और तैयार रहना आपको सुरक्षित और आरामदायक रहने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से घर की देखभाल, व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय और काटने या डंक मारने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता इन जीवों से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

