भोपाल में वीआईपी रोड पर बिजली के खंभे से टकराई आरजीपीवी की बस, 15 घायल; तीन की हालत गंभीर

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। वहीं, तीन विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी और कर्मचारी सवार थे।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बताया कि बस के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक का

विश्वविद्यालय प्रबंधन अस्पताल पहुंचा

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

रणों की जांच की जा रही है।

विश्वविद्यालय की यूआईटी के डायरेक्टर विनय थापर ने बताया कि हादसे में छह विद्यार्थी और दो कर्मचारी घायल हुए हैं। प्रबंधन घायलों के उपचार और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)