कटनी।। केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता के घर पर योग दिवस मनाया गया. जिसमें रेनू गुप्ता,लता गुप्ता,राखी गुप्ता,ज्योति सरला गुप्ता, रोशनी गुप्ता,शिल्पी गुप्ता,आरती गुप्ता,उषा गुप्ता, ममता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति मे सभी को योग के फायदे के बारे मे जानकारी प्रदान की गईं। योग करने से शरीर स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रहता है और इम्युनिटी बढ़ती है इसलिए योग हमेशा करना चाहिए बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है करो योग रहो निरोग स्वस्थ तन मन के लिए योग अति आवश्यक है।

