सुदर्शना क्लब में योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग महिला बाल विकास एवं समाज सेवा को विगत 30 वर्षों से समर्पित संस्था सुदर्शना ने मनाया योग दिवस ।

सुदर्शना क्लब में योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग महिला बाल विकास एवं समाज सेवा को विगत 30 वर्षों से समर्पित संस्था सुदर्शना ने मनाया योग दिवस
सर्वप्रथम योगाचार्य श्रीमती हीरामणि बरसैन्या जी ने
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामय ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद दुख भाग भवेत।।
सभी को प्रार्थना करवाई फिर इसके बाद स्वस्थ रहने के लिये कौन कौन से आसन जरूरी हैं यह बताया ।इसके बाद ध्यान प्राणायाम के लाभ बताते हुए योगासन करवाये । नियमित योग व्यायाम के लिये प्रेरित किया और कहा
पहला सुख निरोगी काया दूसरा सुख है धन और माया । इस बात पर उपस्थित सभी महिलाओं ने ताली बजाई और पसन्नता जताई तथा नियमित रूप से योग व्यायाम करने का संकल्प लिया । यह कार्यक्रम सुदर्शना अध्यक्ष मीरा भार्गव के निर्देशन मे प्रेम वाटिका नई बस्ती भार्गव गली सुदर्शना क्लब में हुआ ।विशेष उपस्तिथि नीति वर्मा ,मीना खंडेलवाल ,रिचा बाजपेई ,रिचा गेलानी , रूबी बरसैन्या, दीपाली गुप्ता ,आरती चौबे और आशा कोहली ,की रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)