जानलेवा बनता जा रहा आवारा मवेशियों का आतंक, गाय-बैल ने किशोरी को पटक पटक कर किया लहूलुहान, जिला अस्पताल में इलाज जारी

कटनी।। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन में नालंदा स्कूल के सामने में सड़क पर
आवारा मनवेशियों के झुंड में से एक गाय
एक किशोरी के लिए जानलेवा बन सकती थी। गाय ने पहले किशोरी को सींगाें से उठाकर सड़क पर पटक दिया फिर उसके सीने और चेहरे पर पैर से लगातार बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, गनीमत रही की मौके पर स्थानीय नागरिकों सहित राहगीरों की नजर इस होने वाले हादसे पर पड़ गई और लोगों ने किशोरी को बचा लिया नहीं तों उसकी जान भी जा सकती थी,
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय जानवी गौड़ निवासी चंदिया अपने भाई बंधन गौड़ के साथ खरीददारी बाजार करने के लिए कटनी आई थी और बापस चंदिया जाने के लिए सिविल लाइन के रास्ते नालंदा स्कूल होते हुए स्टेशन जा रही थी तभी नालंदा स्कूल के सामने दुर्गा मंदिर के पास वह सड़क पर पैदल गुजर रही थी कि अचानक एक गाय ने उसे सीगों से उठा लिया और सड़क पर पटक दिया। इसके बाद गाय
ने ताबड़तोड़ किशोरी पर लगातार बार किया।
तभी वहां के स्थानीय निवासियों और राहगीरों की मदद से गाय को वहां से भगाया और गंभीर रूप से घायल किशोर को शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी हैं।
इलाके के लाेगोंं के अनुसार घटना के समय गाय ने राह चलते हमला किया दूध निकालने के बाद गायों को सड़क पर छोड देते हैं। जिसके चलते कभी वाहन चालक हादसे के शिकार होते हैं तो कई पैदल चालक गायों के हमले में चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर इस तरह से घूमती गायों को पकड़ने के लिए शिकायतें भी की जाती हैं, लेकिन नगर निगम उन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)