खेत में महिला के नाक-कान काटे जाने के मामले में जांच करने पहुंची नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया , संबंधित को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

कटनी।। जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक अज्ञात युवक ने महिला के नाक, कान और सीने पर दांत से कई वार किए। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम करैहया में एक अज्ञात युवक ने खेत में उरदा तोड़ने गई एक महिला का नाक कान और शरीर के अन्य हिस्सों का दांत के काट लिया इससे महिला हालत खराब हो गई. परिजन उसे बेहोश और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचें जहाँ पर उसका उपचार जारी कर उसे स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती करा दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही नगर पुलिस अधीक्षक का नेहा पच्चीसिया, शासकीय जिला अस्पताल पहुंची जहां पर उन्होंने पीड़ित महिला की परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई पति रामदास दाहिया 45 वर्ष रोज की तरह खेत में उरदा काटने के लिए गईं थी आज भी खेत गईं थी तभी लाइन के किनारे पर खेत पर एक अर्धनग्न अवस्था एक युवक ने महिला के पीछे से बार करतें हुए उसकी नाक, कान, गला और शरीर के अन्य अंगो को दांतो से काट लिया, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तों युवक वहा से भाग निकला, महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोंग मौक़े पर पहुँचे, घटना के बाद महिला बदहवास ,बेहोश हो चुकी थी,जिसके बाद परिजन उसे शासकीय जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ पर उसका उपचार जारी हैं। पुरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही हैं,और संभव आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)