कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा श्रावण मास के द्वितीय शनिवार को मधाई मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी मातृ शक्तियों ने बड़े श्रद्धा भाव एवं उत्साह के साथ आयोजन को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर विधिवत पूजन, अभिषेक, आरती एवं मंत्रोच्चार के साथ शिव आराधना की गई। पूजा उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में रोशनी गुप्ता, ममता गुप्ता, रेनू गुप्ता, सावित्री गुप्ता, उषा गुप्ता, विद्या गुप्ता, रूपा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, शीला गुप्ता, क्रांति गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित अन्य कई श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को लेकर नगर की मातृ शक्तियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल द्वारा आगे भी इसी तरह के आयोजन किए जाने की योजना है।
श्रावण मास में महिला शक्ति मंडल ने किया रुद्राभिषेक मधाई मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर विधिवत पूजन-अर्चन

