बाढ़ आपदा के दौरान विशेष बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा दी गईं आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की जानकारी

कटनी। जिले में संभावित बाढ़ आपदा की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा राहत बल (SDRF) द्वारा थाना उमरियापान परिसर में एक दिवसीय विशेष बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग, सिविल डिफेंस एवं स्थानीय प्रशासनिक अमले को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ से संबंधित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। इसमें राफ्ट बोट संचालन, रस्सी से बचाव, प्राथमिक उपचार, फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की विधियां और जीवन रक्षक तकनीकों का अभ्यास शामिल था।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में शामिल थे:
पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की तकनीक
नाव और रस्सियों की सहायता से बाढ़ में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालना
प्राथमिक चिकित्सा और CPR की प्रक्रिया

सामूहिक रेस्क्यू के दौरान समन्वय की रणनीति
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
निधि सिंह गोयल (SDM ढीमरखेड़ा)
आकांक्षा चतुर्वेदी (SDOP स्लीमनाबाद)
अजय मिश्रा (रेंजर, उमरियापान)
दिनेश तिवारी (थाना प्रभारी, उमरियापान)
श्वेता गुप्ता (SDRF प्लाटून कमांडर)
साथ ही थाना ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान का पुलिस स्टाफ, नगर सैनिक, वन रक्षक, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, क्षेत्रीय तैराक एवं आमजन भी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।
जनहित में अपील: कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में घबराने की बजाय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि आप मध्यप्रदेश में किसी आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे हों तो सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
टोल फ्री नंबर: 100, 1079, 1070
कटनी बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम: 07622-292740
पुलिस कंट्रोल रूम (कटनी): 7587615946

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)