सुदर्शना सावन महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति ,तीज सुंदरियों ने किया सोलह शृंगार

  1. कटनी । पावन सावन माह का प्रथम दिवस और झमाझम बारिश के बीच सुदर्शन का रंगारंग कार्यक्रम हरितमा तीज सुंदरी संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रथम चरण में दीप प्रज्जवलन आयोजक ग्रुप सदस्य श्रीमती प्रभा बरसैन्या, रूबी बरसैन्या , प्रीति सुहाने रश्मि कनकने ,माया तिवारी ,रिचा गेलानी ,रेखा पंजवानी ,रीना कुचिया ,रोशनी टीपा ,कविता कनकने सुश्री मीरा भार्गव द्वारा किया गया । माँ सरस्वती की पूजा अर्चना माल्यार्पण के बाद मंगला चरण का गायन अनुपमा भार्गव ,अनीता सिजारिया ,एवं गणेश वंदना अलका अग्रवाल द्वारा की गई ।
    कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अतिथियों संरक्षक सदस्यों अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव डॉ प्रतिमा रमन ,सरोज बच्चन नायक,हीरामणि बरसैन्या ,आशा कोहली , मीना खंडेलवाल उमा बहरे ,अलका सरावगी , नीति वर्मा ,अनुपमा भार्गव , प्रिया भार्गव ,वंदना गेलानी , आरती शिवहरे का स्वागत हाथों में खूबसूरत गजरे पहना कर किया गया ।
    इसके बाद आयोजक ग्रुप द्वारा लोटस डाँस की बहुत ही सुंदर और भव्य प्रस्तुति दे कर मंच पर कमल खिला दिया । उसके बाद ,अवंतिका ग्रुप की गोपियों कल्पना कोटक ,निकिता कोटक ,पूजा कोटक अनीता वैश्य , शशी यादव ने सुमधुर कृष्ण भजनों पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति देकर परिसर को वृंदावन धाम बना दिया । राधिका ग्रुप ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये अर्धनारीश्वर रूप धारण कर पार्वती जी के रूप में आशु सुहाने ,सुनीता कनकने रजनी कनकने ,नीता बिचपुरिया , अलका अग्रवाल ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुत देकर माहौल को शिवभक्ति मय कर दिया । इसके बाद जया ग्रुप द्वारा रंगीलो सावन आयो रे सावनी गीतों की पैरोडी पर श्रीमती लक्ष्मी दीक्षित ,ऋचा बाजपेई ,आरती चौबे ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर संबको उत्साहित कर दिया ।
    नृत्य के इस क्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति में दिव्या ग्रुप की प्रस्तुति में शिव पार्वती की जोड़ी में प्रियंका गुप्ता तनु गुप्ता की प्यारी जोड़ी ने कृष्ण भक्ति गीत पर मनहर नृत्य, नीतू गुप्ता शोभा राय और राधा कृष्ण की मनमोहनी जोड़ियां दीपाली गुप्ता किटी गुप्ता सारिका त्रिसोलिया अंजली सोनी ने अपने नृत्य से वृंदावन धाम और कैलाश के दर्शन करवा कर सब को आनन्दित और मंत्र मुग्ध कर दिया ।इसके बाद रंगोली सजाओ मंगल गाओ आज मेरे पिया आएंगे गीत पर श्रीमती विनीता गुप्ता ने अति सुंदर भावपूर्ण नृत्य कर
    संबको सम्मोहित कर दिया ।

सास बहू और पति पर आधारित लोक गीत ,मत लड़ सासु बिट्टू मेरा है पर आधारित बहुत ही मजेदार गीत पर जोर दार नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति श्रीमती वंदना गेलानी नीति वर्मा आरती शिवहरेकी रही
एक बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति में प्रज्ञा ग्रुप की कांता भौमिया ,उर्मिला शर्मा , शशी दुबे ,शांति तिवारी , शांति शर्मा ,रंजना गर्ग ने आयो आयो तीज त्यौहार सावनी गीत पर बहुत ही सुंदर सामूहिक प्रस्तुति दी । विज्ञा ग्रुप की अनीता सिजारिया प्रीति डेंगरे ने एक सावनी लोक गीत प्रस्तुत कर सावन की बरखा को आमंत्रित किया । सबसे अंत मे संस्था संरक्षिका डॉ प्रतिमा रमन हीरा मणि बरसैन्या मीना खंडेलवाल और हेमलता श्रीवास्तव ने मेरी लगी श्याम सँग प्रीत की दुनिया क्या जाने भजन की प्रस्तुति पर सब भाव विभोर होकर नाचने लगे ।
इसके बाद तीज सुंदरियों का चयन कर सभी चयनित सुंदरियों विनीता गुप्ता पूजा कोटक ,तनु गुप्ता , रिचा बाजपेई ,आरती चौबे , शांति शर्मा , कांता भौमिया , आरती शिवहरे ,नीतू गुप्ता , अनीता सिजारिया ,अनिता वैश्य ,प्रियंका गुप्ता , दीपाली गुप्ता , नीति वर्मा ,को क्राउन पहनाया गया । इस सुंदर कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन श्रीमती रूबी बरसैन्या ने किया और सबकी तारीफ बटोरी । पल्लवी चंदा की विशेष फोटोग्राफी काबिले तारीफ, रागिनी मित्तल की उपस्तिथि विशेष रही ।
लकी ड्रा श्रीमती मीना खंडेलवाल द्वारा निकाला गया जिसकी विनर अनीता सिजरिया ,वंदना गेलानी ,डॉ पूनम बजाज ,आकाँक्षा बरसैन्या और सोनल सचदेवा रहीं । अर्ली समय बद्धता पुरुस्कार अनीता सिजरिया वंदना गेलानी को मिला संपूर्ण कार्यक्रम भार्गव गार्डन प्रेम वाटिका में सम्पन्न हुआ । पुरुस्कार वितरण के पश्चात
रात्रि भोज के बाद भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)