*हर रविवार पौधारोपण के तहत नालंदा विद्यालय में विज़न ने रोपे 100 पौधे* 🌱

कटनी। झिंझरी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए *विज़न समूह* के वॉलंटियर्स द्वारा ‘प्रोजेक्ट तरु’ के अंतर्गत हर रविवार को निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और हरियाली को बढ़ावा देना है।हाल ही में आयोजित अभियान के दौरान विद्यालय परिसर के चारों ओर 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार, औषधीय और सजावटी पौधों की प्रजातियाँ शामिल थीं। पौधों का चयन स्थानीय जलवायु और मिट्टी को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिससे इनका पोषण और वृद्धि सहज हो सके। जिसमें नगर निगम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि *पौधों की संरक्षण जिम्मेदारी स्वयं नालंदा विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ली है*, जिससे यह एक सतत और दीर्घकालिक प्रयास बन गया है।

इस अवसर पर प्राचार्या लता गुप्ता, विज़न से नैंसी पाण्डेय, अमन गुप्ता, शिवांक सिंह, लक्षिता बर्मन, चंचल केवट, श्रीओम सिंह, साहिल यादव, रुद्र प्रताप आदि वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण-संरक्षण की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि पौधों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)