सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप कटनी के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पुरैनी में समिति के द्वारा शिक्षा अभियान ,वृक्षारोपण एवं समिति की व्यवस्था मंत्री श्रीमती रोशनी जायसवाल जी जन्मदिन कार्यक्रम समारोह मनाया गया।

कटनी।सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप  ने  जिसमें जरूरतमंद बच्चों की फीस, कॉपी किताब, पेन पेंसिल किट और टिफिन पुरैनी स्कूल के 100 बच्चों को यह सभी सामग्री उपहार स्वरूप दी गई।
जिसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसमें मुख्य अतिथि श्रीमती ज्ञानी गुप्ता जी एवं अनुकृति शुक्ला ,नीतू नन्होरिया, रश्मि चतुर्वेदी एवं सुहाना कारडा जी के द्वारा माता रानी का दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद समिति की सभी महिलाओ द्वारा उन्हें शिक्षा एवं वृक्षारोपण संबंधित विशेष जानकारी दी गई और बच्चों ने भी देशभक्ति गीत और कविता द्वारा सभी महिलाओं और शिक्षकों का मन मोह लिया जिन्हें उन्हें उपहार स्वरूप सभी सामग्री दी गई।
इसके साथ ही बच्चों के साथ मिलकर समिति की व्यवस्था मंत्री श्रीमती रोशनी जायसवाल जी का जन्मदिन भी मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को शिक्षा दी गई कि आप अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगे इस प्रकार हम सभी बच्चों के साथ में मिलकर सभी सदस्यों ने सिर्फ एक पेड़ आंवले का लगाया और उसकी देखभाल करने की शपथ बच्चों से ली गई। इसके बाद माता रानी के भोग के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस सभी कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, सदस्य छवी गुप्ता, शिखा खंपारिया श्रद्धा पांडे ,सुरभि पांडे, सोनाली गुप्ता, रोशनी जायसवाल, रेणुका गुप्ता, अतीष खमपरिया, कार्तिकेय जायसवाल ,मनीष गुप्ता, रवि शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)