कटनी। नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल ने रविवार को मुख्य बाजार सुभाष चौक पहुंचकर राखी पर्व के पूर्व लगाए गए अस्थाई बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों व आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
सुभाष चौक में लगी राखी की दुकानों का निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं पार्षद अवकाश जायसवाल ने किया राखी बाजार का निरीक्षण

