सावन माह के पवित्र अवसर पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा रविवार को जिले में देखने को मिला। बागेश्वर धाम पुरैनी से सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का जत्था नर्मदा का पवित्र जल लेकर भव्य कांवड़ यात्रा पर निकला। नंगे पैर 18 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी करते हुए कांवड़िये कन्हवारा और पढ़खुरी ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भोलेनाथ को जल अर्पित कर मंगलकामनाएं कीं।
कटनी। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, कटनी, के तत्वाधान मे 3 अगस्त 2025, रविवार को एक विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या मे शिवभक्तों ने शामिल होकर इस पुनीत अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा सुबह 7 बजे बागेश्वर धाम आश्रम, कटनी से शुरू हुई पुरैनी स्थित बागेश्वरधाम आश्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। कांवड़ियों ने विशेष पूजन-अर्चन के बाद नर्मदा माता जी जल भरा और यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें कांवड़िए पवित्र नर्मदा जल लेकर चल रहें थे,यात्रा जागेश्वर धाम, कन्हवारा होते हुए नीलकंठेश्वर धाम में भगवान शिव के मंदिर पहुंची जहाँ पर
कांवड़िए ने पवित्र नर्मदा जल भगवान भोलेनाथ
को अर्पित किया। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भक्तों ने गांव की समृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पढ़खुरी ग्राम के नीलकंठेश्वर धाम मे यात्रा का समापन हुआ।
प्रशासन और ग्रामीणों का सहयोग
कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई। स्वयंसेवी संगठनों ने भी जगह-जगह जल वितरण और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की।
इस यात्रा मे प्रमुख रूप से शैलेश कन्हैया तिवारी भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी बाबू ग्रोवर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल सदस्य राकेश मिश्रा, अशोक पांडेय सहित अन्य की उपस्थिति रही जो कावड़ यात्रा में शामिल रहे। भव्य कांवड़ यात्रा के बाद प्रतिष्ठित समाजसेवी बाबू ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया की सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 4 दिवस मे मुख्य सूत्रधार और प्रेरणा स्रोत संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में किया गया है। अगले वर्ष इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प है। बाबू ग्रोवर का मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। पंडित शैलेश कन्हैया तिवारी ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रावण मास में शिवभक्तों को पुण्यलाभ दिलाना और समाज में धार्मिक एकता का संदेश देना है। सभी श्रद्धालु भक्तों ने पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नीलकंठेश्वर धाम पहुंची विशाल कांवड़ यात्रा,नर्मदा जल लेकर नगर से निकला कांवड़ियों का जत्था, हजारों की संख्या मे शामिल हुए शिवभक्त

