रीवा पुणे नई ट्रेन का कटनी रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत भाजपा नेताओं ने लोको पायलट तथा यात्रियों पर की पुष्प वर्षा कराया मुंह मीठा

कटनी। रीवा पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के कटनी पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने ट्रेन की भव्य अगवानी की ट्रेन के लोकोपायलट को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। ट्रेन के कटनी पहुंचते ही जोरदार नारेबाजी के बीच बोगियों में पुष्प वर्षा की गई। यात्रियों का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक टण्डन ने कहा कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि कटनी को पुणे के लिए सीधी ट्रेन प्राप्त हुई। उन्होंने इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री  मोहन यादव, रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव सांसद  विष्णुदत्त शर्मा का आभार जताया जिलाध्यक्ष  टण्डन ने विधायकगण सर्व  संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह महापौर श्रीमति प्रीति सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के द्वारा निरन्तर रेलवे के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने सद्प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। नई ट्रेन से यात्रियों को मिलने वाली सहूलियत को बताया। कार्यक्रम में मौजूद निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने इस ट्रेन के लिए रेल मंत्रालय सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। ट्रेन के स्वागत उपरांत भाजपाजनों ने निर्धारित स्टॉपेज के उपरांत प्रस्थान पर हरी झंडी दिखाकर रेल गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर परजिलाध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वरिष्ठ नेता  पीतांबर टोपनानी,  भंवर सिंह चौहान,  सत्यनारायण अग्रहरि, रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, सुश्री अंकिता तिवारी,  रणवीर कर्ण  विजय गुप्ता, मृदुल मिश्रा,  साहू, यज्ञदत्त मिश्रा,  आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी,  संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा,  रजत जैन, अवकाश जायसवाल,  गोविंद चावला,  डब्बू रजक,  ओमी अहिरवार, राधे श्याम शर्मा,  दीपक तिवारी, आशू पटवा ,  रेशु टुड़हा ,  शांतनु दत्ता, कृष्णा गुप्ता,  पारस जैन,  सचिन निषाद,  प्रदीप उपाध्याय,सुश्री ज्योत्सना सोनी,  अशोक माखीजा आदि भाजपाजन उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)