थाना एनकेजे पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, दो ई रिक्शा से 827 पाव अवैध शराब का परिवहन करते पाये जाने पर 04 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब बेचने वालो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई।  मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो ई-रिक्शा आटो मे अवैध रुप से शराब परिवहन करने हेतु बडवारा तरफ से आ रहे है जो मुखबिर से आटो चालक एवं आटो का हुलिया पूछकर  थाना प्रभारी  को अवगत कराकर सूचना दस्दीक हेतु रवाना हुए जो उक्त हुलिये के आटो को आता देखकर सन्यासी बाबा मंदिर रपटा पुल के पास मैन रोड मे उपस्थित हमराही स्टाफ की मदद से रोककर दोनो आटो को रोककर चैक किया जो पहले आटो मे ड्रायवर सीट के नीचे , पीछे वाली सीट के नीचे एवं पीछे वाली सीट के बीच पैरदान मे 477 पाव अवैध शराब एवं दूसरे आटो की सबसे पीछे वाली सीट के पीछे खाली जगह मे 350 पाव अवैध शराब पाई गई जप्तशुदा कुल शराब कीमती करीबन 77,000 रुपये है। आटो चालक एवं आटो मे बैठे सवार से उक्त शराब परिवहन करने के संबंध मे दस्तावेज मागे गये जो दोनो आटो चालक एवं उनके सवारो द्वारा कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत करने पर विधिवत शराब एवं आटो की जप्ती कार्यवाही कर दोनो आटो के चालको एवं सवारो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अलग अलग 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। आरोपी – सत्यम पटैल पिता राजेश पटैल निवासी बस स्टैंड के पीछे थाना कोतवाली कटनी  सौरभ गुप्ता पिता संतोष गुप्ता निवासी आधारकाप थाना कोतवाली कटनी  विकाश उर्फ कल्लू निषाद पिता भोला निषाद निवासी निमिया मोहल्ला थाना कोतवाली कटनी रोहित बर्मन पिता संजय बर्मन निवासी नईबस्ती थाना कोतवाली कटनी जप्ती कार्यवाही – 827 पाव देशी शराब (149 ली.) एवं दो ई-रिक्शा आटो कुल कीमती 500000 रूपये पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी उनि अनिल यादव, प्र.आर. 63 गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. 453 राजकुमार शर्मा, प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, आर. 324 अर्पित पटैल, आर. 122 राजेश काछी, एन.आर.एस आनंद तिवारी, सोनू कहार की अहम भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)