विजन द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान, लगाए औषधीय एवं जंगली पौधे

कटनी। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं के विजन समूह द्वारा *प्रत्येक रविवार आयोजित किए जा रहे पौधारोपण अभियान* के अंतर्गत इस रविवार को शहर के समीप *सुरम्य पार्क, अमकुही स्थित पहाड़ी पर* व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पचास से अधिक औषधीय एवं जंगली प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिनमें मुख्य रूप से नीम, पीपल, आंवला, अर्जुन, अशोक तथा अन्य छायादार पौधों को शामिल किया गया। संस्था द्वारा पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ट्री-गार्ड, पानी की नियमित व्यवस्था तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता को भी जोड़ा गया।
विजन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि *“संरक्षण एवं पालन-पोषण”* पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्था के स्वयंसेवक निरंतर निगरानी कर पौधों की देखभाल कर रहे हैं, ताकि वे आने वाले वर्षों में विकसित होकर छायादार वृक्ष का रूप ले सकें।
गौरतलब है कि “विजन” द्वारा पौधारोपण प्रोजेक्ट ‘तरू’ के अंतर्गत कटनी के विभिन्न स्थलों पर प्रत्येक रविवार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जनमानस में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस दौरान काव्या गुप्ता, अक्षयकांत गर्ग, सौमिल चक्रवर्ती, शालिनी बर्मन, इनाया फातिमा, अंबिका पटेल, आशुतोष माणके के साथ बड़ी संख्या मे युवा शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)