कटनी।मानवसेवा में निरंतर सक्रिय सर्प विशेषज्ञ सतीश सोनी ने आज पत्रकार भवानी प्रसाद तिवारी जी के यहाँ नदीपार मुक्तिधाम के समीप घर की पहली मंजिल में घुसे एक 7फीट लंबे सर्प को पलक झपकते ही दबोच लिया।
सतीश सोनी ने बताया कि सर्प घोडा पछाड़ धमान प्रजाति का है यह सांप की प्रजाति दीवारों से रेंगकर छतों तक जा पहुंचती है।सतीश सोनी विगत लंबे समय से समाज में लोगों की सांपों के प्रति भय और दहशत को दूर करने सक्रिय है तथा सांपो को सुरक्षित तरीके से पकडकर जंगलों में छोडते है हालात यह है कि जिस घर में जीव जंतु घुस जाते है तो परिवार पूरी तरह परेशान और विचलित हो जाता है सतीश सोनी मानवसेवा के लिये सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचते है और लोगों की मदद करते है।
उनकी इस अनुकरणीय सेवा से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है।
*सर्प विशेषज्ञ सत्येन्द्र सोनी ने पलक झपकते पकडा 7फीट लंबा घोडापछाड*

