प्रशासन की सख्ती से वृद्धा को मिला उसका घर, बेटों की करतूत पर लोगों में आक्रोश

कटनी।। अल्फर्टगंज क्षेत्र की वृद्ध महिला श्रीमती राजकुमारी सिंह को शनिवार को शासन-प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के चलते अपना घर वापस मिल गया। जानकारी के अनुसार, उनके ही पुत्रों ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिससे पीड़िता ने थाना कोतवाली और एस.डी.एम. कार्यालय में अपनी गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.डी.एम. कटनी ने आदेश पारित किया कि वृद्ध मां को उसके घर में सम्मानपूर्वक रखा जाए और पुत्र प्रतिमाह 05-05 हजार रुपये भरण-पोषण हेतु अदा करें। आदेश के पालन में तहसीलदार आशीष अग्रवाल एवं थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह ने पीड़िता को उनके घर पहुंचाकर आश्रय दिलाया। साथ ही परिवार को सख्त हिदायत दी गई कि मां की उचित देखभाल करें और एस.डी.एम. के निर्देशों का पालन करें।
वृद्धा को घर वापस मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं, समाज में इस घटना ने बेटों के अमानवीय व्यवहार पर नाराजगी और रोष को जन्म दिया है। लोग इसे “मां के साथ घोर अन्याय” बताते हुए प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)